Friday, 19 September 2025
Blue Red Green
Home देश

ShareThis for Joomla!

हिमाचल में कांग्रेस को लोस की एक सीट नहीं पार्टी के सर्वे में खुलासा

  • हाईकमान हुआ चिन्तित-सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर असफल
  • कौल सिंह को बुलाया दिल्ली
  • सुक्खू भी अपना पक्ष रखने को तलब
  • व्यवस्था परिवर्तन का सूत्र पड़ा भारी

शिमला/शैल। आज यदि लोकसभा के चुनाव हो जायें तो कांग्रेस को इस समय एक सौ दस सीटों पर जीत हासिल हो रही है यह आकलन सामने आया है पार्टी के अपने सर्वे में। लेकिन इन 110 सीटां में हिमाचल का योगदान शून्य है। अभी हिमाचल में सुक्खू सरकार को सत्ता में आये छः माह का ही समय हुआ है। जो सरकार इतने अल्पकाल में ही इतनी अलोकप्रिय हो जाये कि उसे सर्वे में एक भी सीट न मिल रही हो तो यह किसी भी हाईकमान के लिये गंभीर चिन्ता का विषय होना स्वभाविक है। सर्वे के इस खुलासे का कड़ा संज्ञान लेते हुये हाईकमान ने वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह को दिल्ली बुलाया है। कौल सिंह की सोनिया गांधी से भी प्रदेश के हालात पर मंत्रणा होगी यह भी माना जा रहा है। अब तक मुख्यमंत्री राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जिस कवच के सहारे प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने जा रहे थे पहली बार इस सर्वे ने उस सब कुछ पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। क्योंकि जो सरकार अभी इस स्थिति पर पहुंच गयी है वह लोकसभा चुनाव तक अपने को बचाये भी रखे या नहीं यह सवाल भी खड़ा हो गया।
कांग्रेस प्रदेश की जनता को दस गारंटीया देकर सत्ता में आयी थी और यह भरोसा दिया था कि मंत्री परिषद की पहली बैठक में इन्हें लागू कर दिया जायेगा। सुक्खू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। आज जो गारंटीयां दी गयी थी उनके इस कार्यकाल में लागू हो पाने की संभावना दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि सरकार ऐसे वित्तीय संकट से घिर गयी है कि सारे कर्मचारियों को समय पर वेतन तक का भुगतान नहीं कर पा रही है। वित्तीय वर्ष के तीसरे ही माह ओवरड्राफ्ट लेना पड़ गया है। आने वाले दिनों में यह संकट और बढ़ेगा यह तय है। सुक्खू सरकार का वित्तीय संकट दिल्ली तक प्रचारित हो चुका है और उसी का संज्ञान हाईकमान ने लिया है। सरकार ने इस संकट का खुलासा तो मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रैस नोट में ही दर्ज है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह कहना कि संकट को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है अपने में आंखें बन्द करके सच्चाई न देखने का प्रयास बन जाता है।
यह सरकार छः माह में ही है इस मुकाम पर क्यों पहुंच गयी यदि इसका आकलन किया जाये तो सरकार का पहला फैसला था पिछली सरकार द्वारा अन्तिम छः माह में लिये गये फैसलों को बदलना। इसमें करीब नौ सौ संस्थानों को पहले दिन ही बन्द कर दिया गया और आरोप लगा कि बिना उचित विचार विमर्श के यह कारवाई राजनीतिक बदले के लिए हुई। पूरे प्रदेश में विधानसभा सदन तक यह मुद्दा बनने के साथ ही उच्च न्यायालय में भी पहुंच गया। पिछली सरकार के कर्ज और देनदारियों के आंकड़े जारी करने के साथ ही उस काल के वित्त सचिव को मुख्य सचिव बना दिया और वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र आज तक नहीं आ पाया। अब तो उसकी प्रसंगिकता ही खत्म हो चुकी है। प्रशासन में कोई प्रभावी फेरबदल न करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक को यह नही लग पाया कि सरकार बदल चुकी है। करीब एक दर्जन आईपीएस और आईएएस अधिकारी बिना पोसि्ंटग के चल रहे हैं। मंत्रिमण्डल में सभी जिलों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। जिला शिमला से मंत्रिमण्डल में तीन मन्त्री और आधा दर्जन गैर विधायकों की सरकार में ताजपोशीयां सबके लिये हैरत बना हुआ है। एचआरटीसी के कर्मचारियों और पैन्शनरों को समय पर वेतन और पैन्शन नहीं मिल रही है। लेकिन उसी एचआरटीसी के लिये एक करोड़ बीस लाख प्रति बस के हिसाब से इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं। अन्य विभागों में भी यही चलन है। इससे सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों का करोड़ों का भुगतान रुका है। इस समय केवल पी एम जी एस वाई में चल रहे कामों का ही भुगतान हो रहा है अन्य भुगतान बन्द हैं।
सरकार में ऐसी दर्जनों विसगतियां भरी पड़ी है जिनसे यह संकेत उभरते हैं कि सरकार एक राजनीतिक प्रशासक की बजाये एक ठेकेदारी वाली मानसिकता पर काम कर रही है। इसी कारण से भ्रष्टाचार के एक भी मामले पर कारवाई नहीं हो रही है। शांग-टांग परियोजना मामला इसका बड़ा उदाहरण बन चुका है। वितीय संकट के साथ ही राजनीतिक संकट और गहराता जा रहा है। क्योंकि मुख्य संसदीय सचिवों के मामले में लोकसभा चुनावों से पूर्व फैसला आना ही है। यह फैसला इनके खिलाफ जायेगा यह असम के सुंर्द्धभ में जुलाई 2017 में आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से इंगित हो जाता है। उस समय सारे राजनीतिक समीकरण एकदम गड़बड़ा जायेंगे और सरकार का अस्तित्व भी संकट में आ जायेगा। इसलिये लोकसभा को लेकर आये पार्टी के अपने सर्वे ने ही कांग्रेस हाई कमान को हिमाचल के हालात पर सोचने के लिये विवश कर दिया है।

वित्त वर्ष के दो माह में ही खजाना खाली क्यों हो गया?

  • मार्च 2021 में वित्त विभाग ने जो आकलन विधानसभा में रखे थे वह सही क्यों नहीं उतरे
  • 13000 करोड़ की अनुपूरक मांगे आने से बजट की विश्वसनीयता कहां बची?
  • यह 13000 करोड़ का खर्च कहां से पूरा किया गया क्या कर्ज लिया गया या टैक्स लगाया गया

शिमला/शैल। वित्तीय वर्ष के तीसरे माह ही सुक्खू सरकार का खजाना खाली हो गया है। आधा दर्जन निगमों बोर्डों और कुछ विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पाया है। हजारों करोड़ का ठेकेदारों का भुगतान रुक गया है। मुख्य सचिव के मुताबिक एक हजार करोड़ का घाटा चल रहा है। इस घाटे को पाटने के लिए 800 करोड का कर्ज लिया गया है। जिसके बावजूद दो सौ करोड़ का घाटा चलता रहेगा और परिणामतः इतने भुगतान रुकते रहेंगे। सरकार का आरोप है कि केन्द्र ने प्रदेश की कर्ज लेने की सीमा में 5500 करोड़ की कटौती करके राज्य सरकार के हाथ बांध दिये हैं। इसलिये यह संकट खड़ा हुआ है। केन्द्र सरकार ने कुछ राज्यों की कर्ज लेने की सीमा में कटौती की है। हिमाचल पहले 14500 करोड का कर्ज ले पाता था जो अब केवल नौ हजार करोड ही ले पायेगा। स्मरणीय है कि केन्द्र ने कोविड के लॉकडाउन काल में राज्यों के कर्ज लेने की सीमा में बढ़ौतरी की थी जिसे अब वापस लिया गया है। सुक्खू सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश में श्रीलंका जैसे हालत होने की चेतावनी जनता को दी थी। स्वभाविक है कि यह चेतावनी प्रशासन से वित्तीय फीडबैक मिलने के आधार पर ही दी गयी होगी। यह चेतावनी अपने में ही एक असाधारण स्थिति का संकेत थी।
लेकिन क्या सरकार का अपना आचरण इस चेतावनी के मुताबिक रहा है? क्या सरकार ने अनावश्यक खर्चों पर कोई लगाम लगायी? क्या सरकार बनने पर नयी और महंगी गाड़ियां नहीं खरीदी गयी? कितने समय तक तो रिपेयर के काम ही चलते रहे बल्कि इस आशय के बजट सत्र में विधायक रणधीर शर्मा के प्रश्न के जवाब में यह कहा गया कि अभी सूचना एकत्रित की जा रही है। जब प्रदेश की वित्तीय स्थिति श्रीलंका जैसी होने की आशंका उभर आयी थी तो फिर मुख्य संसदीय सचिवों और करीब आधा दर्जन कैबिनेट रैंक नियुक्तियों का बोझ प्रदेश पर क्यों डाला गया? यह सारे सवाल अब खजाना खाली होने का समाचार बाहर आने के बाद जवाब के लिये खड़े हो गये हैं। क्योंकि खजाना खाली होने का असर किसी मन्त्री या बड़े अधिकारी पर नहीं पड़ेगा। इससे किसी छोटे कर्मचारी/आउटसोर्स कर्मचारी या किसी छोटे अखबार पर व्यावहारिक रूप से पड़ेगा। सरकार पर तो वोट के समय असर पड़ेगा।
सुक्खू सरकार ने जब सत्ता संभाली थी तब प्रदेश के कर्ज और देनदारियों के आंकड़े जारी करते हुए प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की बात की थी जो बजट सत्र में नहीं आया। अब जब खजाना खाली होने के समाचार सामने आ गये हैं तब एक बार फिर श्वेत पत्र लाने की चर्चा चल पड़ी है। इसलिये कुछ वित्तीय प्रश्न उठाने आवश्यक हो जाते हैं। नयी सरकार का शपथ ग्रहण 11 दिसम्बर को हुआ 12 दिसम्बर को पिछले छः माह के फैसले बदले गये। तभी डीजल पर 3 रूपये वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया। दिसम्बर से फरवरी तक कई सेवाओं और वस्तुओं के दाम बढ़ाये गये। कर्ज तक लिया गया। जब बजट सत्र शुरू हुआ तो तेरह हजार करोड़ की अनुपूरक मांगे लाकर वर्ष 2022ं-23 के खर्चे पूरे किये गये। उसके बाद वर्ष 2023-24 का बजट पारित हुआ। क्या वर्ष 2022-23 की अनुपूरक मांगे या वर्ष 2023-24 का बजट पारित करते हुये ऐसा कोई संकेत दिया गया था कि दो माह बाद ही खजाना खाली हो जायेगा। क्योंकि जब इतनी बड़ी अनुपूरक मांगे पारित की गयी थी तब यह नहीं माना गया था कि इससे वर्ष 2022-23 के बजट का आकार बढ़ गया है।
स्मरणीय है कि 6 मार्च 2021 को विधानसभा में एफ.आर.बी.एम. प्रावधानों के तहत वर्ष 2024-25 तक जो लक्ष्य वित्त विभाग द्वारा प्रस्तुत किये गये थे वह कितने सही निकले हैं इस पर अब कोई सवाल क्यों नहीं उठाया गया है। इन लक्ष्यों के मुताबिक वर्ष 2023-24 के लिये राजस्व प्राप्तियां 41438.73 करोड आंकी गयी थी। लेकिन बजट में यह प्राप्तियां 37999.87 करोड़ रखी गयी है यह अन्तर क्यों आया? इसी तरह राजस्व व्यय 43984.32 करोड़ दिखाया गया था जो बजट दस्तावेजों 42704.00 करोड दिखाया गया है जो लक्ष्य से करीब एक हजार करोड़ कम है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वभाविक है कि मार्च 2021 में राजस्व आय और व्यय के जो लक्ष्य सदन में रखे गये थे वह मार्च 2023 में बदल कैसे गये। यही स्थिति वर्ष 2022-23 में रही है। वित्त विभाग के आकलनों में इतना अन्तर क्यों आया? क्या इसके लिये कोई जिम्मेदारी तय की गयी? किन विभागों की परफॉरमैन्स लक्ष्यों के अनुरूप नहीं रही है। इसी परिपेक्ष में यह सवाल उठना स्वभाविक है कि वित्त विभाग के वर्तमान आकलनों पर भी कैसे निर्भरता बनाई जा सकती है।
क्योंकि केन्द्र सरकार सितम्बर 2020 से राज्य सरकार को अपने खर्चों में कटौती करने की चेतावनी देती रही है। लेकिन इस चेतावनी को नजरअन्दाज किया जाता रहा। कर्ज लेकर घी पीने को चरितार्थ किया जाता रहा। इस समय सरकार का आउटस्टैंडिंग क़र्ज़ ही जी.डी.पी. का करीब 40ः हो चुका है। ऐसे में अब जब कर्ज की सीमा में कटौती कर दी गयी है और सरकार का खजाना खाली चल रहा है तो गारंटीयां पूरी कर पाना बहुत कठिन हो जायेगा। सरकार जिन संसाधनों से संसाधन बढ़ाने के प्रयास कर रही है उनके व्यवहारिक परिणाम इसी कार्यकाल में आ पायेंगे इसको लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अधिकारियों की ओर से सरकार को सही राय नहीं मिल रही है।

 

 

यह है मार्च 2021 के आकलन

 

 

 

 

क्या गारंटियां देते समय कांग्रेस को वित्तीय स्थिति का ज्ञान नहीं था भाजपा

  • क्या कर्ज के सहारे दी गयी थी गारंटियां

शिमला/शैल। केन्द्र सरकार ने हिमाचल सहित कुछ राज्यों की ऋण सीमा में कटौती की है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इस कटौती को केन्द्र द्वारा राज्य को सहयोग न देना करार दिया है। सरकार का आरोप है कि जब प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिये ओ.पी.एस. बहाल की तभी केन्द्र ने कर्ज की सीमा पर कैंची चला दी। सरकार के इस आरोप पर पलटवार करते हुये भाजपा ने पूछा कि जब कांग्रेस चुनाव से पूर्व गारंटियां बांट रही थी तब क्या उसको प्रदेश की वित्तीय स्थिति की जानकारी नहीं थी। भाजपा नेताओं सर्वश्री रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल ने संयुक्त ब्यान में कहा है कि कांग्रेस के मन्त्री पांच-छः बार के विधायक रहे हैं और इस नाते प्रदेश की स्थिति की उन्हें जानकारी रहना आवश्यक है। इसलिए आज कांग्रेस नेता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिये केन्द्र को दोष न दें। स्मरणीय है कि जब कांग्रेस विपक्ष में थी तब जयराम सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डूबाने का आरोप लगाती थी। प्रदेश की जनता से कहा था कि सत्ता में आते ही वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लायेंगे। इसी सबको संज्ञान में रखते हुये चुनावों के दौरान दस गारंटियां जनता को परोसी थी। महिलाओं से 1500 रूपये के लिये फॉर्म तक भरवाये गये थे। युवाओं को पहले ही मंत्रिपरिषद की बैठक में एक लाख रोजगार उपलब्ध करवाने की बात की थी। भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की जगह 300 यूनिट मुफ्त देने की गारंटी दी थी। कांग्रेस की सारी गारंटियां अनिश्चितता के भंवर में उलझ गयी है। क्योंकि कर्ज की सीमा पर कटौती लगने से सुक्खू सरकार जिस कदर परेशान हो उठी है उससे लगता है कि यह गारंटियां कर्ज के सहारे ही पूरी करने की योजना थी जिस पर अब प्रश्न चिन्ह लग गया है। आज प्रदेश वितीय चुनौतियों के मुहाने पर एक नाजुक दौर से गुजर रहा है। सरकार वितीय चुनौतियों का सामना कर पाने में असमर्थ नजर आने लग गयी है। क्योंकि जो प्रशासन वितीय कुप्रबंधन के लिये मूलतः जिम्मेदार रहा है यह सरकार उसके खिलाफ कोई कारवाई करना तो दूर बल्कि उन्हें जिम्मेदार मानने तक को तैयार नहीं है। क्योंकि आज प्रदेश का शीर्ष प्रशासन ही उन्ही लोगों के हवाले कर दिया गया है। राज्य सरकारें जीडीपी के तीन प्रतिश्त तक ही कर्ज ले सकती है यह एक स्थापित नियम है। जब जब सरकारें इस सीमा का अतिक्रमण करती है तभी केन्द्र की ओर से चेतावनी जारी हो जाती है। हिमाचल सरकार को पिछले लम्बे समय से ऐसी चेतावनी जारी होती रही है। शैल इन चेतावनी को अपने पाठकों के सामने रखता भी रहा है। हिमाचल की सरकारें तो राज्य की समेकित निधि सीमा का भी अतिक्रमण करती आ रही है। हर कैग रिपोर्ट में इसका जिक्र होता आया है। हिमाचल को तो कर्ज की किश्त और ब्याज चुकाने के लिये भी कर्ज लेना पड़ता रहा है यह भी कैग रिपोर्ट में दर्ज है। जब देश कोरोना के कारण लॉकडाउन से गुजर रहा था और सारी गतिविधियां एक प्रकार से बन्द हो गयी थी तब केन्द्र ने दो बार राज्यों की कर्ज सीमा में बढ़ौतरी करी थी। अब जब स्थितियां सामान्य हो गयी है और सरकारे अपने राजनीतिक लाभों के लिये रेवड़ीयां बांटने की स्थिति में आ गयी है तब इस बढ़ी हुई कर्ज सीमा को वापस ले लिया गया है।
हिमाचल कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिये दस गारंटियों का तोहफा जनता को दिया था। लेकिन यह नहीं कहा था कि कर्ज लेकर यह गारंटियां पूरी की जायेगी। फिर अभी तक यह सरकार जितना कर्ज ले चुकी है उसके आंकड़े विपक्ष जारी कर चुका है। इन आंकड़ों का कोई खण्डन नहीं आया है। मन्त्रीपरिषद की हर बैठक में किसी न किसी सेवा या वस्तु के दाम बढ़ते आ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कोई गारंटी अभी तक लागू नहीं हो पायी है। जिस ओ.पी.एस. बहाली को बड़ी उपलब्धि करार दिया जा रहा है उसका व्यवहारिक खर्च सरकार के इस कार्यकाल में बहुत कम होने जा रहा है। यदि एन.पी.एस. के नाम पर केन्द्र के पास जमा नौ हजार करोड़ से अधिक की राशि राज्य सरकार को वापस मिल जाती है तो उसमें भी एक तरह से आमदनी हो जाती है। इसलिये ओ.पी.एस. का तर्क रखना ज्यादा सही नहीं होगा यह स्पष्ट हो जा रहा है कि सत्ता में आने के लिये ही गारंटियों का पासा फैंका गया था और इन्हें कर्ज से ही पूरा किया जाना था जिस पर अब प्रश्न चिन्ह लगता है नजर आ रहा है।

More Articles...

  1. क्या सरकार में आपसी तालमेल का अभाव है
  2. उपमुख्यमंत्री के खिलाफ आयी याचिका से भाजपा की नीयत और नीति पर उठे सवाल
  3. सुक्खू सरकार के खिलाफ भी शुरू हुई पत्र बम्ब रणनीति
  4. क्या कर्नाटक का परिणाम हिमाचल को भी प्रभावित करेगा
  5. सरकार गिरने के दावे करने वाली भाजपा की हार क्यों हुई
  6. उप-मुख्यमंत्री के पदनाम को भी मिली उच्च न्यायालय में चुनौती
  7. वाटर सैस लगाकर संसाधन जुटाने पर लगा प्रश्नचिन्ह
  8. डॉ. राजीव बिन्दल के पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के राजनीतिक मायने
  9. ‘‘देश के गद्दारों को गोली मारो’’ प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट से नोटिस जारी
  10. घटती जा रही है केंद्रीय सहायता-तीन वर्षों में मिले 55150 करोड़
  11. क्या हिमाचल सरकार 1975 के आपातकाल को सही मानती है
  12. पहले 2000 मेगावाट का उत्पादन होगा उसके बाद दी जाएगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  13. ओल्ड पैन्शन बहाली के प्रचार-प्रसार पर 18 दिनों में 53,66,951 रूपये खर्च किये सुक्खु सरकार ने
  14. ग्लोबल इन्वैस्टर मीट में हस्ताक्षरित 96720 करोड़ के निवेश और 1,96,800 रोजगारों का क्या हुआ
  15. व्यवस्था परिवर्तन के दावों का प्रशासन पर नहीं है कोई असर
  16. शिवधाम परियोजना में बजट का होना न होना बना विवाद
  17. जब वित्त वर्ष 2022-23 का घाटा ही 1064.35 करोड़ है तो प्रतिमाह इतना कर्ज क्यों?
  18. सरकारी भवनों के बहुमंजिला निर्माणों को मिली अनुमति से एनजीटी का फैसला फिर आया चर्चा में
  19. जब स्थितियां श्रीलंका जैसी हो रही है तो अनावश्यक नियुक्तियां क्यों?
  20. जब स्थितियां श्रीलंका जैसी हो रही है तो अनावश्यक नियुक्तियां क्यों?

Subcategories

  • लीगल
  • सोशल मूवमेंट
  • आपदा
  • पोलिटिकल

    The Joomla! content management system lets you create webpages of various types using extensions. There are 5 basic types of extensions: components, modules, templates, languages, and plugins. Your website includes the extensions you need to create a basic website in English, but thousands of additional extensions of all types are available. The Joomla! Extensions Directory is the largest directory of Joomla! extensions.

  • शिक्षा

    We search the whole countryside for the best fruit growers.

    You can let each supplier have a page that he or she can edit. To see this in action you will need to create a users who is in the suppliers group.  
    Create one page in the growers category for that user and make that supplier the author of the page.  That user will be able to edit his or her page.

    This illustrates the use of the Edit Own permission.

  • पर्यावरण

Facebook



  Search