भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां जनता समय-समय पर सत्ता को आईना दिखाती रहती है। चुनाव परिणाम सिर्फ यह तय नहीं करते कि सरकार किसकी बनेगी, बल्कि यह भी बताते हैं कि जनता क्या सोच रही है, क्या चाहती है और किससे नाराज है। हाल ही में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति को एक स्पष्ट संदेश दिया है।
अगर इन पांचों राज्यों के परिणामों को एक साथ देखें, तो एक बहुत स्पष्ट तस्वीर सामने आती है कि भारत का मतदाता अब किसी भी दल से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। वह हर चुनाव में नए सिरे से फैसला करता है और हर बार अपने हितों को प्राथमिकता देता है।आज की राजनीति में ‘वोट फॉर’ से ज्यादा ‘वोट अगेंस्ट’ काम कर रहा है। यानी लोग किसी पार्टी को पसंद करके नहीं, बल्कि दूसरी पार्टी से नाराज होकर वोट दे रहे हैं।
कांग्रेस के संदर्भ में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब उसे ‘स्वाभाविक विकल्प’नहीं माना जाता। पहले जहां सत्ता विरोधी माहौल में लोग सीधे कांग्रेस की ओर देखते थे, अब ऐसा नहीं है। आज कांग्रेस केवल एक विकल्प बनकर रह गई है, जिसे जनता परिस्थितियों के अनुसार चुनती है।
वहीं भाजपा के प्रति जनमत दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक वर्ग उसे मजबूत नेतृत्व और निर्णायक सरकार के रूप में देखता है, जबकि दूसरा वर्ग उसे वैचारिक कठोरता और केंद्रीकरण से जोड़कर देखता है। इस समय भाजपा के सामने भी चुनौती कम नहीं है उसे अपने समर्थकों का भरोसा बनाये रखने के साथ-साथ आलोचकों की चिंताओं को भी समझना होगा।
सबसे दिलचस्प बदलाव क्षेत्रीय दलों को लेकर आया है। कभी ये दल स्थानीय हितों के सबसे बड़े रक्षक माने जाते थे, लेकिन अब जनता इनके प्रति अधिक सतर्क और संदेहशील हो गई है। बंगाल और तमिलनाडु के परिणाम बताते हैं कि अगर ये दल पारदर्शिता और जवाबदेही नहीं दिखाएंगे, तो जनता उन्हें बदलने में देर नहीं करेगी। तमिलनाडु में टीवीके की जीत ने जो संकेत दिया है वह केवल एक राज्य की घटना नहीं है, बल्कि एक नयी शुरुआत भी हो सकती है।
आने वाले समय में इन परिणामों का असर देश की राजनीति पर साफ दिखाई देगा। इससे राजनीति में अनिश्चितता बढ़ेगी। अब कोई भी दल यह दावा नहीं कर सकेगा कि उसका जनाधार स्थायी है। राजनीतिक दलों को अपने कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ानी होगी केवल घोषणाएं और वादे काफी नहीं होंगे अब जनता काम और परिणाम दोनो देखना चाहती है। नए दलों और नए नेतृत्व के लिये रास्ता खुलेगा। अगर एक नया दल तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य में जीत सकता है, तो अन्य राज्यों में भी ऐसे प्रयोग संभव हैं।
इन चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा संदेश बहुत सरल है भारत का मतदाता अब किसी के साथ स्थायी नहीं है, वह केवल अपने हितों के साथ स्थायी है। यह राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। जो दल इस सच्चाई को समझेंगे और खुद को बदलेंगे, वही आगे बढ़ेंगे। जो नहीं समझेंगे, उनके लिए यह जनादेश एक चेतावनी है। अब राजनीति केवल सत्ता का खेल नहीं रही, यह विश्वास की परीक्षा बन चुकी है, और इस परीक्षा में असफल होने वालों को दूसरा मौका मिलना तय नहीं है।

देश के सीमावर्ती गांवों के विकास की बात नई नहीं है, लेकिन इन इलाकों के युवाओं की हकीकत अब भी बदलने का इंतजार कर रही है। हाल ही में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ के तहत आयोजित कार्यशाला ने एक बार फिर उम्मीदें जगाई हैं। मगर सवाल यह है कि क्या ये पहल सच में युवाओं के जीवन में बदलाव ला पाएगी या फिर यह भी योजनाओं की लंबी सूची में एक और नाम बनकर रह जाएगी।
सीमावर्ती क्षेत्रों के युवा आज भी रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की योजनाएं अक्सर कागजों पर अच्छी दिखती हैं, लेकिन जमीन पर उनकी पहुंच सीमित रहती है। गृह मंत्रालय के इस कार्यक्रम का उद्देश्य भले ही 662 गांवों को आत्मनिर्भर बनाना हो, लेकिन युवाओं के सामने सबसे बड़ा सवाल है क्या उन्हें वास्तव में रोजगार मिलेगा?
कौशल विकास की बात तब सार्थक होती है जब वह स्थानीय जरूरतों और बाजार की मांग से जुड़ी हो। सीमावर्ती गांवों के युवाओं को ऐसे प्रशिक्षण की जरूरत है, जो उनके अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर पैदा करे। यदि प्रशिक्षण के बाद भी उन्हें काम के लिए शहरों की ओर पलायन करना पड़े, तो यह पूरी प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी।
एक और बड़ी समस्या है संसाधनों और प्रशिक्षकों की कमी। कार्यशालाओं में इन मुद्दों को स्वीकार तो किया जाता है, लेकिन समाधान अक्सर धीमे रहते हैं। गांवों में प्रशिक्षण केंद्रों की कमी, आधुनिक उपकरणों का अभाव और योग्य प्रशिक्षकों की उपलब्धता जैसे मुद्दे आज भी जस के तस हैं। ऐसे में युवाओं को मिलने वाला प्रशिक्षण अधूरा और कम प्रभावी रह जाता है।
इसके अलावा, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी भी युवाओं के विश्वास को कमजोर करती है। कई बार लाभार्थियों के चयन में स्पष्टता नहीं होती और जानकारी भी समय पर नहीं पहुंचती। इससे जरूरतमंद युवा पीछे रह जाते हैं और अवसर कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित हो जाते हैं।
युवाओं की सबसे बड़ी अपेक्षा यह है कि उन्हें केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि रोजगार या स्वरोजगार के लिए वास्तविक समर्थन मिले। इसके लिए जरूरी है कि कौशल विकास कार्यक्रमों को स्थानीय उद्योगों, पर्यटन, कृषि और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों से जोड़ा जाए। साथ ही, प्रशिक्षण के बाद वित्तीय सहायता, मार्केट लिंक और मेंटरशिप भी उपलब्ध कराई जाए।
कुल मिलाकर, ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ एक अच्छी पहल हो सकती है, लेकिन इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि यह युवाओं की वास्तविक जरूरतों को कितना समझता और पूरा करता है। सीमावर्ती युवाओं को वादों से ज्यादा ठोस अवसरों की जरूरत है। अगर यह कार्यक्रम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो यह बदलाव की शुरुआत बन सकता है, वरना यह भी एक अधूरी कहानी बनकर रह जाएगा।