Friday, 19 September 2025
Blue Red Green

ShareThis for Joomla!

प्रतिभा सिंह कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की स्थाई आमंत्रित सदस्य बनी

शिमला/शैल। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा सांसद प्रतिभा सिंह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की स्थाई आमंत्रित सदस्य बना दी गयी है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल से दो ही सदस्य हैं। दूसरे सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा हैं। प्रतिभा सिंह का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनना प्रदेश के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना मानी जा रही है। क्योंकि जब से सुक्खू सरकार बनी है तभी से संगठन और सरकार में उचित तालमेल न होने के आरोप लगते आये हैं। स्थिती यहां तक पहुंच गयी कि प्रतिभा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मिलकर यह कहना कि वह उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की अनदेखी होने की बात पूर्व अध्यक्ष विधायक कुलदीप राठौर भी लगा चुके हैं। पार्टी विधायकों राजेन्द्र राणा और सुधीर शर्मा भी अपने को किस कदर उपेक्षित महसूस कर रहे हैं यह पिछले दिनों आये उनके ट्वीट स्पष्ट कर चुके हैं। पूर्व विधायक नीरज भारती तो मुख्यमंत्री के व्यवस्था परिवर्तन के सूत्र पर जिस तरह का तंज कस चुके हैं वह भी अपने में बहुत कुछ कह जाता है।
सरकार ने अभी शिमला की पराला मण्डी में पन्द्रह लोगों की तैनाती की है। इन पन्द्रह में से ग्यारह हमीरपुर से ताल्लुक रखते हैं। इन नियुक्तियों से स्थानीय युवाओं में भारी रोष देखने को मिला है। स्थानीय युवाओं ने विधायक कुलदीप राठौर के सामने नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया है। ऐसी और भी कई घटनाएं हैं जहां बेरोजगार युवा अपना रोष प्रकट कर चुके हैं। इस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर बेरोजगार युवाओं के बीच सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष पनपता जा रहा है। अभी राशन डिपुओं में सस्ते राशन की दरों में भी काफी बढ़ौतरी की जा रही है। इस तरह सरकार के खिलाफ नाराज लोगों की संख्या अनचाहे ही बढ़ते जा रही है।
ऐसे समय में प्रतिभा सिंह का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनना इसलिये महत्वपूर्ण हो जाता है कि इससे आम आदमी की पीड़ा और नाराजगी को हाईकमान के पास पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम कार्यकर्ताओं और आम आदमी को मिल जाता है। इस नियुक्ति से उन भ्रांतियां को भी विराम मिल जायेगा जिनके माध्यम से प्रतिभा सिंह को ही प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने की चर्चाओं को प्रचारित किया जा रहा था।

Add comment


Security code
Refresh

Facebook



  Search