Thursday, 18 September 2025
Blue Red Green

ShareThis for Joomla!

त्रिपुरा विधान सभा उपाध्यक्ष ई-विधान जानने हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुंचे

शिमला/शैल। देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली जानने हिमाचल प्रदेश के प्रवास पर पहुंचे त्रिपुरा विधान सभा के उपाध्यक्ष पबित्रा कार ने त्रिपुरा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष बृज विहारी लाल बुटेल से मुलाकात की। इस अवसर पर विधान सभा सचिव सुन्दर सिंह वर्मा तथा निदेशक सूचना प्रोद्यौगिकी हिमाचल प्रदेश विधान सभा धर्मेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। त्रिपुरा विधान सभा के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ सदन को देखा तथा ई-विधान प्रणाली की विस्तृत जानकारी हासिल की। बृज बिहारी लाल बुटेल ने त्रिपुरा से आए विधान सभा के उपाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों को ई-विधान से होने वाले फायदों के बारे भरपूर जानकारी दी।
बुटेल ने कहा कि ई-विधान एक पर्यावरण मित्रा प्रणाली है इससे जहां पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा वहीं हजारों वृक्ष कटने से बचेगें। उन्होंने कहा कि इससे च्ंचमत-समेे काम होगा तथा विकास में गति आएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के लागू होने से जहां समय की बचत होगी वहीं कार्य में तीव्रता तथा पारर्दशिता आएगी।
इस अवसर पर त्रिपुरा विधान सभा उपाध्यक्ष पबित्रा कार ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्य हैं जो देश में सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश विधान सभा में सम्पन्न हुआ है। उन्होंने इसके लिए विधान सभा अध्यक्ष बृज विहारी लाल बुटेल को बधाई दी तथा उन्होंने सदन के रख-रखाव की भी भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने बुटेल से इसे त्रिपुरा विधान सभा में स्थापित करने बारे सहयोग भी मांगा। विधान सभा सचिव सुन्दर सिंह वर्मा तथा तथा निदेशक सूचना प्रोद्यौगिकी हिमाचल प्रदेश विधान सभा धर्मेश कुमार शर्मा ने उन्हें सदन में स्थापित ई-विधान प्रणाली के बारे मे विस्तृत जानकारी दी तथा ई-प्रशिक्षण केन्द्र से भी अवगत करवाया।

Add comment


Security code
Refresh

Facebook