Friday, 19 September 2025
Blue Red Green
Home देश क्या भाजपा की नैतिकता बिन्दल से आगे भी बढ़ेगी

ShareThis for Joomla!

क्या भाजपा की नैतिकता बिन्दल से आगे भी बढ़ेगी

शिमला/शैल। स्वास्थ्य विभाग को लेकर सामने आयी आडियो ने भााजपा अध्यक्ष रहे डा. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता की बलि ले ली है। लेकिन इस बलि के बाद में विजिलैन्स उस पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार नही कर पायी है जो बिन्दल के त्यागपत्र का कारण बना है। पृथ्वी सिंह को बिन्दल का निकटस्थ इस आधार पर कहा  गया था क्योंकि उसके पास एक विजिटिंग कार्ड जांच के दौरान विजिलैन्स को मिला है। एपैक्स डायग्नोस्टिक के इस कार्ड पर बिन्दल के दामाद डा.राजकुमार गांधी और बेटी डा.स्वाती बिन्दल गांधी के नामों के साथ पृथ्वी सिंह का नाम बतौर मार्किटिंग मैनेजर दर्ज है। इसी के साथ एक और छोटा सा पोस्टर मिला है जिसमें पृथ्वी सिंह बिन्दल को जन्म दिन की बधाई दे रहे हैं। इन दो साक्ष्यों के आधार पर पृथ्वी सिंह को बिन्दल का करीबी प्राचरित किया गया। इस प्रचार से यह प्रदर्शित किया गया कि शायद बिन्दल ही पृथ्वी सिंह के नाम से सप्लाई का काम कर रहे हैं।

इस सारे प्रचार-प्रसार के बाद भी विजिलैन्स पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार नही कर पायी है क्योंकि गिरफ्तारी लायक कोई आधार ही नही बन पाया है। ऐसे में जब पृथ्वी सिंह के खिलाफ ही कुछ नही मिला है तो डाक्टर बिन्दल तो स्वतः ही पाक साफ हो जाते हैं। लेकिन इसी के साथ यह भी सच है कि सचिवालय में ही सैनेटाईज़र की खरीद को लेकर विजिलैन्स में मामला चल रहा है एक अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पीपीई किट्स के नाम पर रेनकोट सप्लाई होने को मामला बिलासपुर में सामने आ चुका है। चर्चा यह भी है कि वैन्टिलेटर भी शायद गुजरात की उसी कंपनी से लेने की तैयारी चल रही है जिस पर गुजरात  उच्च न्यायालय ही सवाल उठा चुका है। इन सारे मामलो में तो पृथ्वी सिंह और बिन्दल का नाम नही आया लेकिन फिर भी यह सब घटा है।
यही नही इस सरकार में पत्र बम बड़े अरसे से वायरल होते आ रहे हैं। सबसे पहले मुख्यमन्त्री के ओएसडी धर्मा और धर्माणी को लेकर एक पत्र आया। फिर कुल्लु की नेत्री आशा मंहत का पत्र आया। इन पत्रों की आंच अभी सुलग ही रही थी कि सीमेन्ट के दामों को लेकर पत्र आ गया। इसमें कई गंभीर आरोप थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को लेकर ही एक शान्ता कुमार के नाम पत्र सामने आ गया जो रविन्द्र रवि के खिलाफ मामला दर्ज करने तक पहुंच गया। इन सारे पत्रों के बाद इन्दु गोस्वामी के पत्र ने सरकार और संगठन  दोनों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। यह सारे पत्र अब सामने आडियो किल्प से किसी कदर भी कम गभीर नही थे। यदि इन पत्रों पर भी विजिलैन्स से जांच करवाई जाती है तो शायद बहुत कुछ सामने आता और कई चेहरे बेनकाब होते और तब मुख्यमन्त्री से कोई बिन्दल की तर्ज पर नैतिकता की मांग भी न कर पाता। ऐसे और भी कई  गंभीर मामलें है जो कभी भी बड़े सवाल और संकट खड़े कर सकते है। आज तो इस आडियो प्रकरण ने विजिलैन्स की कार्य प्रणाली पर ही कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। अब सबसे बड़ा सवाल तो उन सारे बड़े नेताओ से है जिनकी शिकायत पर पीएमओ हरकत में आया। क्या यह बड़े नेता पूर्व में आये इन पत्रों पर जांच की मांग उठायेंगे?
आज इस आडियो प्रकरण पर एक तरह से पूरी सरकार कटघरे में आ खड़ी हुई है। क्योंकि विपक्ष के आरोपों का जिस तर्ज पर मन्त्राीयो और अन्य भाजपा नेताओं ने जवाब दिया है उससे यह तय है कि यह मामला आसानी से यहीं रूकने वाला नहीं है। क्योंकि यह आम चर्चा का विषय बन गया है कि वरिष्ठतम भाजपा नेता शान्ता कुमार के पत्र का संज्ञान लेकर ही भाजपा हाईकमान ने राजीव बिन्दल को त्यागपत्र देने के निर्देश दिये और बिन्दल ने तुरन्त प्रभाव से त्यागपत्र दे दिया जिसे उसी समय स्वीकार भी कर लिया गया। लेकिन आडियो प्रकरण की जांच में जिस तरह से पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार करने के लिये विजिलैन्स के पास पर्याप्त आधार नही बन पाया उससे स्थिति अब एकदम यूर्टन ले गयी है। चर्चा है कि पृथ्वी सिंह ने इस प्रकरण की जानकारी कुछ संवद्ध अधिकारियों को बहुत पहले ही दे दी थी और यह सूचना देने से अब वह अपने को विसल बलोअर करार दे रहा है। इसलिये आज यह सवाल स्वभाविक रूप से खड़ा हो गया है कि क्या बिन्दल की तर्ज पर और लोग भी नैतिकता का आधार लेकर त्यागपत्र देने का साहस दिखायेंगे।

Add comment


Security code
Refresh

Facebook



  Search