मोटापे और कैंसर से दूर रखता है सेब

Created on Monday, 09 April 2012 06:42
Written by Super User

अंग्रेजी में एक कहावत है एन एप्पल इन ए डे कीप्स डॉक्टर अवे। यानी प्रति दिन एक कब खाने से बीमारी को दूर रखा जा सकता है। हर दिन एक सेब खाने से कमर की चर्बी बढ़ने की संभावना भी करीब 21 प्रतिशत तक कम हो जाती है। सेब में विटामिन ए व सी, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर बहुतायत में होता है। ये वे पोषक तत्व हैं जो हमें सेहतमंद बनाते हैं।

इसमें प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स छिपे हैं। लाल सेब में तो सेब की अन्य प्रजातियों की तुलना में सबसे ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इस वजह से लाल सेब कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग और पार्किंसन व अल्जाइमर जैसी बीमारी में बहुत लाभकारी रहता है।

लाल सेब में उपस्थित फ्लैवोनॉइड तत्व एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

इससे दिमाग की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। इसमें प्रोटीन-विटामिन की संतुलित मात्रा और कैलोरी कम होती है जिससे यह हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक है। हाई ब्लडप्रैशर के कारण जो लोग नमक का सेवन कम करते हैं उनके लिए सेब सुरक्षित और लाभकारी है क्योंकि सेब में सोडियम की मात्रा नहीं के बराबर होती है। सेब का छिल्का या तो कैंसर सेल्स को खत्म कर देता है या उनका बढ़ना को रोक देता है।