शिमला/शैल। जयराम ने मुख्यमन्त्री गृहणी सुविधा योजना प्रदेश में शुरू कर रखी है। इस योजना के तहत महिलाओं को चूल्हे के धूंए से मुक्त करने के लिये मुफ्रत गैस कनैक्शन दिये जाने है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर लायी गयी इस योजना का एक बड़ा लाभ पर्यावरण संरक्षण का भी होगा। क्योंकि इस समय खाना पकाने के लिये चूल्हा जलाने हेतु जो लकड़ी जलायी जाती है गैस कनैक्शन से उस लकड़ी की भी बचत होगी। यह योजना चालू करने के लिये यह भी एक बड़ा तर्क था। राजनीतिक दृष्टि से महिलाओं का विश्वास हासिल करने की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम है।
इस समय प्रदेश में 14.77 लाख परिवार हैं इनमें से 1,17,239 परिवारों से गैस कनैक्शन के लिये सरकार के पास आवदेन आये हैं लेकिन इन आवदेनों में से केवल 32977 आवेदनों को ही स्वीकृत किया गया है। बाकि आवेदन अस्वीकार कर दिये गये हैं इनमें से भी केवल 930 को ही अभी तक यह कनैक्शन मिल पाये हैं शेष लोगों को कब कनैक्शन मिलेंगे और जो आवेदन अस्वीकार किये गये हैं उनका क्या आधार रहा है। इसका कोई खुलासा नही किया गया है। लेकिन 14.77 परिवारों में से जब किसी सुविधा के 1,17,239 परिवार आवेदन करते हैं तो यह एक बड़ी संख्या हो जाती है। लेकिन इस समय प्रदेश के 21 विधानसभा क्षेत्रों से कोई आवेदन ही नही आया है। इन विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की इस योजना की अभी तक जानकारी ही नही हो पायी है या इन क्षेत्रों के लोग सरकार की इस सुविधा को लेना ही नही चाहते हैं यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। केवल 47 विधानसभा क्षेत्रों से ही इसके लिये आवदेन आये आंकड़ो के मुताबिक केवल 17 विधानसभा क्षेत्रों में ही इस योजना का आंशिक लाभ मिल पाया है।
ऐसे में यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आने वाले लोकसभा चूनावों में क्या सरकार इस योजना को भुना पायेगी? क्योंकि जिन लोगों को यह लाभ मिल गया है उनकी प्राथमिकता का आधार क्या रहा है और जिनके आवदेन ही अस्वीकार कर दिये गये हैं उनका क्या आधार। लोगों में तो योजना के लाभ आये हैं जो कुछ ही लोगों को मिल पाये है। यह आंकड़ेः
कुल आये जिनको गैस
आवेदन कनैक्शन
मिले
1.बिलासपुर
1. सदर 184 - 0
2. घुमारवी 205 -73
3. गेहड़वी 904 - 0
4. नैनादेवी 52 - 0
कुल 845 -73
2.चम्बा
1. चम्बा 120 -0
2. भरमौर 197 -55
3. भरियात 320 -0
4. डलहौजी 0 -0
5. चुराह 0 -0
कुल 637 -55
3. हमीरपुर
1. हमीरपुर 822 -0
2. भोरंज 1632 -103
3. बड़सर 385 -0
4. सुजानपुर 1341 -0
5. नादौन 236 -0
कुल 4416 103
4. लाहौल स्पिति
1. लाहौल स्पिति 0 -0
5 कांगड़ा
1. धर्मशाला शहरी 246 -1
2. शाहपुर 110 -12
3. नूरपुर 180- 0
4. इन्दौरा 130 -0
5. फतेहपुर 184 -0
6. ज्वाली 100- 0
7. देहरा 57 -0
8. जसवां परागपुर 120 -0
9. ज्वालामुखी 90 -0
10. जयसिंहपुर 5 -0
11. सुलह 196 -0
12. नगरोटा बगवां 350 -0
13. कांगड़ा 112 -0
14. पालमपुर 294- 0
15. बैजनाथ 170- 0
कुल 2392-13
6. किन्नौर
1. किन्नौर 499 -13
7. कुल्लु
1. कुल्लु 0- 0
2. मनाली 0- 0
3. बन्जार 119 -119
4. आनी 0 -0
कुल ---------------119- 119
8.मण्डी
1. सदर 0 -0
2. बल्ह 104 -104
3. सुन्दर नगर 0- 0
4. करसोग 0 -0
5. नाचन 0- 0
6. सिराज 1- 1
7. गोपालपुर 0- 0
8. धर्मपुर 0 -0
9. जोगिन्दर नगर 0- 0
10. द्रंग 0- 0
कुल 105 -105
9. सोलन
1. सोलन 519 -5
2. अर्की 1357 -39
3. कसौली 466 -0
5. दून 323 -106
5. नालागढ़ 380 -0
कुल 3045 -150
10. शिमला
1. शहर 21 -0
2. ग्रामीण 153 -101
3. कुसुम्पटी 107 -3
4. कुमारसेन 297 -1
5. चौपाल 60 -0
6.जुब्बल कोटखाई 78 -0
7. रोहडू 557-3
8. रामपुर 469 -0
कुल 1742-108
11. सिरमौर
1. नाहन 2905-0
2. पावंटा 1341 -102
3. शिलाई 2905- 0
4. रेणुका 5267 -0
5. पच्छाद 7076 -2
कुल 19576 -104
12. ऊना
1. गगरेट 100-100
2. चिन्तपुरणी 0 -0
3. हरोली 0- 0
4. ऊना 0- 0
5. कुटलैड़ 0- 0
कुल 100 -100
इन आंकड़ों के मुताबिक मण्डी, कुल्लु और ऊना में जितने आवदेन स्वीकृत हुए उन सबको कनैक्शन मिल गये हैं। जिन विधानसभा क्षेत्रों का आकड़ा शून्य है वहां पर आवेदन ही अस्वीकार कर दिये गये हैं लेकिन अस्वीकारता का कारण नही बताया गया है।