Tuesday, 04 August 2026
Blue Red Green

ShareThis for Joomla!

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली।। आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की मुहिम के तहत हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद अपने भाषण में कहा था भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी किया जायेगा और बुधवार रात ‘आप’ सरकार ने नंबर जारी कर दिया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी हेल्पलाइन नंबर जनता के लिए सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। जारी हेल्पलाइन नंबर:- 011-27357169 है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें दर्ज नहीं होंगी। लेकिन हेल्पलाइन के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि घूस मांगने वाले को किस तरह से रंगे हाथों पकड़ा जाए, इसके लिए बकायदा स्टिंग का तरीका बताया जाएगा।

केजरीवाल की मानें तो अब दिल्ली का हर नागरिक एंटी करप्शन का इंस्पेक्टर होगा, और घूसखोरों के अंदर खौफ पैदा हो जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि अब अगर कोई दिल्ली सरकार के अधिकारी या कर्मचारी किसी से भी काम के एवज में घूस मांगेगा तो उसकी शामत आ जाएगी। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार में अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी ईमानदार हैं।

राहुल की PM शिप पर तेज हुई मुलाकातें!

नई दिल्ली।। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस में बैठकों और मुलाकातों का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल गांधी के बीच मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी है।

मंगलवार को प्रियंका गांधी की राहुल की गैर मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं के साथ उनके घर पर बैठक के बाद आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की मुलाकात हुई है।

इस मुलाकात के बाद करीब साढ़े 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी से मिलने उनके घर गईं।

ऐसा बहुत कम ही होता है जब सोनिया खुद राहुल से मिलने के लिए उनके घर जाएं। कांग्रेस में फेरबदल और 17 जनवरी को कांग्रेस कमेटी की बैठक से पहले इसे बेहद अहम माना जा रहा है। 17 जनवरी की बैठक में राहुल को बड़ी जिम्मेदारी देने पर फैसला हो सकता है।

कल प्रियंका गांधी ने दिल्ली में अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, जयराम रमेश, मधुसूदन मिस्त्री और अजय माकन के साथ बैठक की।

इस बैठक में 17 जनवरी को एआईसीसी की होने वाली बैठक पर चर्चा हुई थी। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी ने पार्टी का वरिष्ठ नेताओं के साथ 2014 के लोकसभा चुनावों की रणनीति, आम आदमी पार्टी और नरेंद्र मोदी पर भी चर्चा की।

हिंसा समाधान है तो मैं सजा को तैयार!

नई दिल्ली।। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है।

आम आदमी पार्टी के कौशांबी दफ्तर पर आज सुबह हमला और तोड़फोड़ की घटना पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और अगर ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोग इसे हल मानते हैं तो वह समय और स्थान बता दें, मैं वहां आ जाऊंगा और वे अपनी इच्छा पूरी कर लें।

केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर मे सेना की तैनाती का फैसला केंद्र सरकार का है। महत्वपूर्ण यह है कि लोगों की निजी राय का सम्मान किया जाना चाहिए। इस संबंध में जनमत संग्रह कोई विकल्प ही नहीं है।

वहीं, प्रशांत भूषण ने इस घटना पर कहा कि यह इस बात को दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी आप की बढ़ती लोकप्रियता से बहुत हताश हो गई है।

मैं अपने बयान के बारे में स्पष्ट कर चुका हूं, लेकिन यह घटना बीजेपी, संघ परिवार और उनके सहयोगी संगठनों में गहरी हताशा को प्रतिविंबित करती है।

उन्होंने दावा किया कि हमलावरों में एक वह शख्स भी था जो 12 दिसंबर 2011 को सुप्रीम कोर्ट में उनके चैम्बर में उनके साथ की गई धक्का-मुक्की में भी शामिल था।

उन्होंने कहा कि हमलावरों में तेजिंदर सिंह बग्गा भी था, जिसने चैम्बर पर मेरे ऊपर हमला किया था। यह बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता है। उसकी वेबसाइट को बीजेपी और संघ परिवार का सहयोग मिला है।

ना राहुल ना आप, मिलेगा नमो को साथ

नई दिल्ली।। भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में जोरशोर से जुटे योगगुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बड़बोले बयान दिए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव का दावा है कि इस बार के चुनाव में वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी को हराएंगे।

दूसरी ओर मोदी के सपने में अड़ंगा माने जा रहे केजरीवाल और उनकी पार्टी पर भी रामदेव ने निशाना साधा। रामदेव ने कहा, आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन का टेप रिकॉर्ड बजा रही है जबकि दो करोड़ देकर पार्टी के संस्थापक बने नेता देश को तोड़ने की बात करते हैं।

एक बार फिर रामदेव ने साधा कांग्रेस निशाना पर निशाना साधत हुए आम आदमी पार्टी को भी घेरे में लिया है। महाराष्ट्र के इंदापुर में मीडिया से मुखातिब रामदेव ने दावा किया कि कांग्रेस इस बार के आम चुनाव में हारने जा रही है।

रामदेव के मुताबिक इस चुनाव में पार्टी को कोई नहीं बचा पाएगा, खुद राहुल गांधी भी नहीं क्योंकि रामदेव को लगता है कि राहुल में वो करिश्माई व्यक्तित्व ही नहीं है जो लोगों को उनकी ओर खींच सके।

रामदेव का दावा है कि इस चुनाव में कांग्रेस के करोड़ों वोट खत्म होंगे और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि खुद पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह और कैबिनेट मंत्री कपिल सिब्बल हैं।

रामदेव ने इस चुनाव में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को हराने तक की गारंटी दी है। बाबा रामदेव ने पत्रकारों से कहा कि इस चुनाव में राहुल और सोनिया गांधी खुद हारेंगी और इस बात की गारंटी मैं देता हूं।

योग गुरु का हमला केवल कांग्रेस तक ही सीमित नहीं था। 2014 में मोदी का विजय रथ रोकने में मददगार बताई जा रही आम आदमी पार्टी पर भी रामदेव ने खूब हमला बोला।

रामदेव ने कहा कि ‘आप’ की विचारधारा ही देश को तोड़ने वाली है। और ये पार्टी केवल व्यवस्था परिवर्तन का टेप रिकॉर्ड बजा रही है।

रामदेव ने सीधे तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भी हमला बोला। रामदेव ने कहा कि जिस केजरीवाल ने खुद उनके साथ शीला दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था आज वही कांग्रेस का समर्थन मिलने पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि ‘आप’ पार्टी के लोगों ने पूरा सच नहीं बोलो। लोकसभा में मोदी को वोट देना कहकर विधानसभा में वोट मांगे हैं। मोदी को और मजबूत बनाने के लिए रामदेव ने बीजेपी को 300 सीटें दिलाने की बात भी कही। साथ ही साथ ये भी कह दिया कि अब तो अन्ना हजारे भी मोदी के खिलाफ नहीं बोलते हैं। यानी वो मोदी को अच्छा समझने लगे हैं।

रामदेव ने कहा कि अन्ना और केजरीवाल को उत्तर भारत में कोई नहीं जानता था, खुद उन्होंने ही दोनों को लोगों से परिचित कराया।

DJB के 800 अधिकारियों का स्थानांतरण!

नई दिल्ली।। दिल्ली की जलापूर्ति व्यवस्था एवं सेवा को बेहतर बनाने की कवायद के तहत दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 800 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।

अधिकारियों का स्थानांतरण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हुआ है जो जल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के सेवा आपूर्ति तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए विशिष्ट निर्देश जारी किए थे और इसी के आलोक में ये तबादले किए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा, 'सेवा प्रदान करने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आज 800 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया गया।'

डीजेबी में स्थानांतरण की पहल 28 दिसंबर को केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ देबाशीष मुखर्जी को हटाये जाने के 10 दिन बाद सामने आई है।

डीजेबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वैसे सभी अधिकारी जो पिछले तीन वषरे से एक ही स्थान पर काम कर रहे थे, उनका स्थानांतरण कर दिया गया है।'

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का स्थानांतरण का आदेश उसी दिन दिया गया है जिस दिन एक टीवी चैनल के स्टिंग आपरेशन में डीजेबी के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए दिखाने जाने के बाद निलंबित कर दिया गया।

हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि स्थानांतरण कामकाज को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

डीजेबी के प्रवक्ता ने कहा, 'लोक उपयोग की सेवा को बेहतर बनाने के मकसद से इस दिशा में सतत प्रयास के तहत पहल की जा रही है। दिल्ली जल बोर्ड लगातार सेवाओं एवं व्यवस्था को नियोजित बनाने की दिशा में काम कर रहा है।'

सूत्रों ने कहा कि पानी का समान बंटवारा सरकार की प्राथमिकता है तथा जल आपूर्ति प्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए और कदम उठाए जाएंगे। नगर में टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Subcategories

  • Modules

    Media ImageModules are small blocks of content that can be displayed in positions on a web page. The menus on this site are displayed in modules. The core of Joomla! includes 17 separate modules ranging from login to search to random images. Each module has a name that starts mod_ but when it displays it has a title. In the descriptions in this section, the titles are the same as the names.

  • Templates

    Media ImageTemplates give your site its look and feel. They determine layout, colors, type faces, graphics and other aspects of design that make your site unique. Your installation of Joomla comes prepackaged with three front end templates and two backend templates. Help

Facebook